लखनऊ. उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने योगी-मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस नेता केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों की खिलाफत कर किसान आंदोलन (Kisan Andolan) को खुला समर्थन देने के बाद लगातार किसान महापंचायत में सरकार पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाती नजर आ रही हैं. इसके अलावा अब प्रियंका गांधी देश-प्रदेश में लागातर बढ़ रही पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों और सरकार द्वारा बेराजगारों को रोजगार देने के किये गए वायदे को लेकर भी यूपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रही हैं.

You missed