प्रयागराज: प्रयागराज में रोजगार मांगने बेरोजगार युवा सड़कों पर उतरे तो उनके तीन नेताओं पुलिस ने जेल भेज दिया. यूपी में कई जगहों पर बेरोजगार नौजवान रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. कल प्रयागराज में बेरोजगारों की भीड़ सड़कों पर उतरे. जब उन्होंने बेमियादी धरने का ऐलान किया तो जेल भेज दिए गए.प्रयागराज में बेरोजगारों की फौज सड़कों पर उतरी. युवा मंच के बैनर तले इनका आंदोलन 17 सितंबर को शुरू हुआ था. इनकी मंग है कि खाली पड़े पदों के लिए सरकार फौरन विज्ञापन दे और इन बेरोजगारों को रोजगार. पुलिस ने इन्हें बालसन चौराहे से किसी तरह हटाया.

You missed