बलखाती गेंदों के सहारे इंग्लैंड को 112 रन पर समेटने के बाद भारत ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाबाद अर्धशतक की मदद से बुधवार को तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच की पहली पारी में मजबूत बढ़त हासिल करने की तरफ कदम बढ़ाये. अक्षर पटेल (Akshar Patel) ने 6 और अश्विन (R Ashwin) ने 2 विकेट झटके. सबसे खास था ऑली पोप (Ollie Pope) का विकेट. रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की गेंद पर पोप (Ollie Pope) ने डिफेंड करने की कोशिश की. लेकिन बॉल स्पिन होकर स्टमप्स पर जा लगी. आउट होने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) डांस करते दिखे. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
