देश के मिडिल क्लास की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दीवाली के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में जो इजाफा होना शुरू हुआ था वो अब थमे नहीं का नहीं ले रहा है। दिसंबर के महीने में 2 बार, जनवरी में एक बार, फरवरी में तीन बार और मार्च में आज फिर से इजाफा हो गया है। यानी इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 7 इजाफा देखने को मिल चुका है। आंकड़ों के अनुसार तब से अब तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 225 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है।

You missed