दिल्ली। देश में सोमवार यानी 1 मार्च से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इस फेज में 60 साल से अधिक उम्र के लोग और 45 साल से अधिक गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। लोग सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है। आप आधिकारिक वेबसाइट Co-WIN से वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आइए जानते आप किस तरह से रजिस्ट्रेशन करवा सकते है
