लखनऊ, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान भवन के गेट नंबर सात के सामने स्थित पार्किंग में गुरुवार को दारोगा निर्मल कुमार चौबे ने आत्महत्या कर ली। दारोगा ने सर्विस पिस्टल से अपने सीने में गोली मारी थी। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर के मुताबिक दारोगा के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। मुख्यमंत्री को संबोधित नोट में दारोगा ने लिखा है कि ‘बीमारी से परेशान हूं। मैं जा रहा हूं मुख्यमंत्री जी, मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा’। सुसाइड नोट में दरोगा ने बीमारी से तंग होकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। हांलाकि उन्होंने कौन सी बीमारी थी, इसका जिक्र नहीं  किया है।

You missed