सीतापुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक युवक ने रविवार दोपहर तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। बताया जा रहा है कि मृतक खेत में जोताई कर रहा था। तभी उसने खुद को गोली मार ली। घटना से आस-पास काम कर रहे लोग दंग रह गए। आननफानन में युवक को उसका बड़ा भाई जिला अस्पताल लेकर दौड़ा, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। एंबुलेंस हाईवे पर खैराबाद के पास पहुंची ही थी कि युवक ने बड़े भाई की गोद में दम तोड़ दिया।
