पत्नी से चल रहा था विवाद
शेखपुर रसूलपुर गांव निवासी बचई लाल के भंवर सिंह, राम कैलाश, धनश्याम और सोहन लाल चार बेटे थे। घनश्याम की बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है। सोहन लाल असम प्रान्त के अरुणाचल में भारतीय सेना के GREF विंग में बतौर सैनिक तैनात था। सोहन लाल दो दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। घर पर वह अकेले ही रहता था। परिवार के लोगों के अनुसार सोहन लाल पिछले दस सालों से अपनी पत्नी सविता यादव, बेटा सोमेश यादव (15) और बेटी शिखा यादव (17) से अलग रहता था। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी सोहन लाल से गुजरा भत्ता लिया करती थी। सुबह सैनिक सोहन लाल की लाश घर के बाहर चारपाई पर मिली।
