गोरखपुर (Gorakhpur) जिले में पुलिस ने अपना धर्म छिपाकर एक युवती से शादी करने और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने के आरोप में एक युवक और इस अपराध में उसका साथ देने वाले उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार जिले में हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी और सोमवार को उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया. हरपुर बुदहट के थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर 323 (स्‍वेच्‍छा से चोट पहुंचाने), 504 (अपमानित करने), 506 (धमकी देने), 419 (धोखाधड़ी करने), 120 बी (आपराधिक साजिश) और उत्‍तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन कानून की संबंधित धाराओं में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मैनुद्दीन उर्फ मुन्ना यादव गिरफ्तार किया गया जबकि उसका सहयोग करने वाले उसके चचेरे भाई रहमान अली को सोमवार को गिरफ्त में लिया गया.

You missed