उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने राज्य की योगी आदित्य नाथ सरकार पर रोजगार के नाम पर युवाओं से मजाक करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि सूबे की सरकार सिर्फ ‘होर्डिंग, ब्रांडिंग और झूठे इवेंट मैनेजमेंट’ के सहारे चल रही है। लल्लू ने यहां जारी बयान में कहा, ‘लेखपाल भर्ती को लेकर जिस प्रकार मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक हैंडल से निराधार और झूठा ट्वीट और एक वीडियो जारी किया गया वह प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और क्रूर मजाक है। सच्चाई तो यह है कि लेखपाल की कोई भर्ती निकाली ही नहीं गई है।

You missed