यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है जिसके बाद अब राज्य में सार्वजनिक सड़कों (राजमार्गों सहित), गलियों और फुटपाथों के किनारे एक जनवरी 2011 या इसके बाद हुए सभी धार्मिक निर्माण हटाए जाएंगे. अब ऐसे निर्माणों पर पूरी तरह से रोक रहेगी. हाई कोर्ट के आदेश पर गृह विभाग की ओर से ये निर्देश जारी किए गए हैं. सभी जिलाधिकारियों को आदेश का पालन करवाना होगा और रिपोर्ट प्रशासन को सौंपनी होगी. दो माह के अंदर मुख्य सचिव खुद इसकी समीक्षा करेंगे

You missed