समाजवादी पार्टी से अलग होकर बनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा, जो लोग बड़ों का सम्मान नहीं करते वो कभी सफल नहीं होते उन्हें मंजिल कभी नहीं मिलती है.
शिवपाल सिंह यादव ने एक वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से यह बात कही, उन्होंने कहा- जिस वृक्ष में फल लगते हैं वो झुका होता है सिर्फ ठूंठ पेड़ पर ही चील और कौए बैठते हैं.
