भ्रष्टाचार तथा कई अन्य आरोपों में पिछले एक साल से ज्यादा समय से जेल में बंद रामपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आजम खां के खिलाफ कथित ‘बदले की भावना’ से की जा रही कार्रवाई के विरुद्ध ‘जनाक्रोश’ दर्ज कराने के लिये सपा 12 मार्च को रामपुर से लखनऊ तक साइकिल यात्रा निकालेगी .
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बुधवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यकर्ता 12 मार्च को रामपुर से लखनऊ तक साइकिल यात्रा निकालेंगे. इस यात्रा का समापन 21 मार्च को होगा.
