उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई मारपीट में नया मोड़ आया है। मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अखिलेश यादव के खिलाफ पत्रकार से मारपीट करने के मामले में आईपीसी की धारा 147, 342 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने भी पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है

You missed