उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में जिला प्रधान संघ और स्थानीय लोगों ने बिलापुर सर्किल ऑफिसर (सीओ) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि उन्होंने मरौरी खास गांव के ग्राम प्रधान संजीव अवस्थी को कथित अपराधी गुड्डू के पैरों तले नाक रगड़वाने के लिए मजबूर किया। अंग्रेजी अखबार ‘टीओआई’ की खबर के मुताबिक, गुड्डू स्थानीय मंदिर के परिसर में अवैध तरीके से रहता है। हालांकि, इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
