उत्तर प्रदेश में जिस नाबालिग लड़की ने गैंगरेप की रिपोर्ट मंगलवार को दर्ज कराई थी अगले ही दिन यानी बुधवार की अहले सुबह पुलिस और पीड़िता के सामने ही एक ट्रक ने उसके पिता को कूचल दिया। कानपुर में पीड़िता के पिता की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने मृतक युवक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और मामले में इंसाफ की मांग करने लगे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है वीडियो में परिजन सड़क पर जार-जार होकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों की भीड़ सड़क पर मौजूद है और सभी इस दृश्य को देख कर दंग हैं।

You missed