बहराइच जिले में आटो रिपेयरिंग शॉप पर काम सीख रहे लड़के की रविवार को दुकान मालिक व उसके साथी ने बेरहमी से पिटाई कर दी। लड़के पर मोबाइल चोरी करने का संदेह था। घायल बालक को रविवार देर शाम सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लेकर जांच कराई है। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
