नई दिल्‍ली. ईशान किशन (Ishan Kishan) के T20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) ने उनके पिता को फोन कर शुभकामनाएं और बधाई दी है. बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने ईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय से मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने ईशान किशन को करियर के पहले इंटरनेशनल टी20 में शानदार परफॉर्मेंस के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी. उभरते क्रिकेटर और बिहार के बेटे ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए खेले गए डेब्यू मैच में ही कमाल कर दिखाया. उन्‍होंने अपने शानदार परफॉर्मेंस के बूते न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि अपने डेब्यू मैच में ही मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीता.

You missed