लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर सोमवार को कुछ पोस्टर और होर्डिंग लगे दिखे जिनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीरें थे। पोस्टर पर अखिलेश यादव के ऊपर लगाए गए मुकद्दमों और सीएम योगी आदित्यनाथ के ऊपर से हटाए गए मुकद्दमों का जिक्र किया गया था। पोस्टर और होर्डिंग्स के ऊपर जब स्थानीय प्रशासन की नजर पड़ी तो उन्हें हटा दिया गया।
