उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल्ली-हावड़ा रूट (Delhi-Howrah route) पर पनकी से जीएमसी कानपुर के बीच बने एक बैट्री केबिन (Battery cabin) में आग लगने से हड़कंप मच गया। बैट्री केबिन में लगी आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। आग लगने की वजह से ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बैट्री केबिन में आग लगने की वजह से दिल्ली हावड़ा रूट लगभग लगभग डेढ़ घंटे तक बाधित रहा।
