निकिता तोमर हत्या मामले में फरीदाबाद की एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों तौशीफ और रेहान को उम्रकैद की सजा सुनाई है. फैसले के मद्देनजर सुबह से ही कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी. बुधवार को ही दोनों आरोपियों को अदालत ने दोषी ठहरा दिया था और फैसला सुरक्षित रख लिया था.
निकिता को पांच महीने पहले उसके कॉलेज के बाहर गोली मार दी गई थी और यह घटना कैमरे में कैद हो गई थी. आरोपियों के देषी ठहराए जाने के बाद निकिता के परिवार वाले लगातार फांसी की मांग कर रहे थे.
