कोलकाता: पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नवनियुक्त उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा का कहना है कि भाजपा ‘बॉरोड (उधार की) जनता पार्टी’ बन गयी है जो दूसरे दलों से आये नेताओं के सहारे चुनाव लड़ रही है.
उन्होंने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत 2024 के लोकसभा चुनाव में बदलाव लाएगी.
