मेरठ. मेरठ (Meerut) के चौराहे पर पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. इस दौरान लोगों ने घटना की फोटो खींच ली और वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई है. कभी पत्नी पति को मारती तो कभी पति पत्नी को मारता. इस मारपीट के बीच पुलिस भी आई गई, लेकिन मारपीट बंद नहीं हुई. नौचंदी थानाक्षेत्र के व्यस्ततम सेंट्रल बाजार में यह घटना घटी है. दोनों का मसला थाने पहुंच गया है. पति और पत्नी दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. अब पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

You missed