लखनऊ. अगर आप घूमने, परीक्षा देने या किसी अन्य कार्य से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के किसी भी शहर में आ रहे हैं तो अब आपको महंगे होटलों आदि में ठहरना नहीं होगा. आप अपनी जेब के हिसाब से डॉरमेट्री (Dormitory) में भी ठहर सकते हैं. आमतौर पर रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाली ये सुविधा अब शहर के तमाम इलाकों में मिलेगी. योगी सरकार ने इसके लिए तैयारी कर ली है. ये पूरी कवायद केंद्र सरकार के अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉन्प्लेक्स के निर्णय के क्रम में है.

You missed