शामली. कैराना के चर्चित अजीम मंसूरी (Azeem Mansoor) अपनी शादी को लेकर आज कल सुर्खियों में है. 2 फ़ीट 3 इंच के अजीम मंसूरी ने अपनी शादी के लिए सोशल मीडिया पर भी गुहार लगाई थी. अजीम मंसूरी की कद काठी उनकी शादी में रोड़ा बनी हुई है. अजीम मंसूरी ने पूर्व में मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारियों से भी शादी कराने की अपील की थी. लेकिन अजीम की शादी नहीं हो पा रही है. थक हारकर अजीम मंसूरी शामली के महिला थाने में पहुंचा और वहां पर अपनी शादी कराने को लेकर इंस्पेक्टर से गुहार लगाई. यहीं से अजीम मंसूरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और हर जगह अजीम मंसूरी की चर्चा आम हो गयी. ऊपर वाले ने अजीम की ऐसी सुनी की अब अजीम के लिए रिश्तों की लाइन लग गयी है. गाजियाबाद , बुलंदशहर, दिल्ली, बिहार व अन्य कई जगहों से अजीम मंसूरी के रिश्ते आने शुरू हो गए है. लेकिन अब लड़कियों को सेलेक्ट करने पर असमंजस बना हुआ है

You missed