उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में राज्य सरकार से कहा है कि महामारी को नियंत्रण में लाने के लिए जिन कदमों को उठा रही हैं, उसकी जानकारी एक हफ्ते में प्रदेश की हाई कोर्ट को दें.
