पटियाला: कोविड मामलों में तेज उछाल ने देश के तमाम राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में एक बार फिर लॉकडाउन के आसार पैदा कर दिए हैं. कई जगहों से ऐसी रिपोर्ट मिली हैं कि पिछले साल जैसी स्थिति न आए इसलिए बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घर रवाना होने लगे हैं—अहमदाबाद, गुरुग्राम और पुणे इसके प्रमुख उदाहरण हैं. पिछले साल अचानक हुआ लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूरों की जिंदगी अधर में लटक गई थी. हालांकि, कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में से एक पंजाब के कई मजदूरों का कहना है कि उन्होंने अभी तक अपना बोरिया-बिस्तर समेटकर यहां से चले जाने की कोई योजना नहीं बनाई है.

You missed