दिल्ली : दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ाय गया. अब राज्य में कोरोना को लेकर 3 मई तक पाबंदियां रहेंगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिस तरह राज्य में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में इस (लॉकडाउन) के आखिरी हथियार का इस्तेमाल जरूरी हो गया था. राज्य में कोरोनावायरस की मौजूदा हालात को लेकर केजरीवाल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की.
