मुंबई, जो कोविड-19 महामारी की चपेट में सबसे पहले आने वाले शहरों में से एक था, वहां कोविड के मामले लगातार घट रहे हैं. जिस शहर में अप्रैल की शुरुआत में हर दिन 10,000 से 11,000 नए मामले दर्ज हो रहे थे और रोज़ाना की सकारात्मकता दर 20-30 प्रतिशत थी, वहां हर रोज़ नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. पिछले तीन दिन में मुंबई में 6,000 से कम मामले दर्ज किए गए हैं और इसकी सकारात्मकता दर भी 14.6 प्रतिशत 13.75 प्रतिशत और 9.1 प्रतिशत रही है.
