नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने केरल के गिरफ्तार पत्रकार सिद्दीक कप्पन को इलाज के लिए मथुरा जेल से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं. कप्पन 21 अप्रैल को कोविड संक्रमित हो गए थे. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में उत्तर प्रदेश सरकार को कहा कि गिरफ्तार पत्रकार कप्पन को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया या एम्स या जहां भी उपचार उपलब्ध हो, वहां भेजा जाए.
