समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद जिले में अपने 2 सिटिंग विधायकों का टिकट काट दिया है। देहात सीट से मौजूदा विधायक हाजी इकराम कुरैशी और कुंदरकी से सिटिंग MLA हाजी रिजवान को टिकट नही मिला है। हालांकि कोई सूची जारी नहीं हुई लेकिन प्रत्याशियों को लखनऊ बुलाकर सिंबल दे दिए गए हैं। बता दें कि मुरादाबाद की 6 विधानसभा सीटों में से फिलहाल 4 सपा के पास हैं।
