(Uttar Pradesh) के बरेली जिले के बिलौआ गांव में एक व्यक्ति के प्रेम विवाह करने से नाराज गांव वालों ने उसकी 40 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी. वहीं महिला के पति ने किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने मामले में सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है. फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी एसके राय ने बताया कि मृतक महिला चमेली के पति बालकराम कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को ही जेल भेज दिया है और चमेली का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है.

You missed