समाजवादी पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 और प्रत्‍याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं. पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक वक्‍त बेहद क़रीबी रहे पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा का लखनऊ उत्‍तर से टिकट काट दिया गया है. यहां से तेज़तर्रार युवा नेता 28 साल की पूजा शुक्ला को मैदान में उतारा है. लखनऊ कैंट से राजू गांधी, लखनऊ मध्य से रविदास महरोत्रा, लखनऊ पूर्व से अनुराग भदौरिया, लखनऊ उत्तर से पूजा शुक्ला, लखनऊ पश्चिम से अरमान और बख्शी का तालाब से गोमती यादव को प्रत्‍याशी बनाया गया है.

You missed