ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्‍तर प्रदेश में अपनी कार पर फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है. ओवैसी के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करके जब वे दिल्‍ली वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनकी कार पर फायरिंग की गई. ओवैसी ने कहा, ‘हम सभी सुरक्षित है.’ हैदराबाद से सांसद ने कहा कि घटना पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में हापुड़ के नजदीक टोल प्‍लाजा पर हुई. शूटर अपने हथियार छोड़कर फरार हो गए. सूत्रों ने बताया कि इस मामले में एक शख्‍स को गिरफ्तार किया गया है.

You missed