विधानसभा चुनाव-2022 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जिले में नए चेहरों पर दांव लगाया है। नौ में से सात विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं, सभी जगहों पर प्रत्याशी बदल दिए गए हैं। खास बात यह है कि इनमें चार प्रत्याशी पहली बार विधानसभा चुनाव में हैं।
वर्ष 2017 के चुनाव में, चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कर बसपा ने जिले में खाता खोला था। पिपराइच, खजनी और बांसगांव सीट पर पार्टी दूसरे नंबर पर थी। पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में बसपा ने भाजपा को टक्कर दी थी। यहां से भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़े महेंद्र पाल सिंह 82,739 मत पाकर निर्वाचित हुए थे।
