AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग मामले में अब यूपी पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है. अब यूपी पुलिस ने बताया है कि, आखिर क्यों इन दोनों युवकों ने ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग की थी. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार की तरफ से इसे लेकर एक बयान जारी किया गया है.
