भारतीय संगीत परंपरा की अद्भुत धरोहर लता मंगेशकर का रविवार को 92वें वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. कोविड से संक्रमित होने के बाद उन्हें निमोनिया हो गया था जिस वजह से बीते एक महीने से वो अस्पताल में भर्ती थीं लेकिन रविवार को उन्होंने अपनी आखिरी सांसे लीं.
भारतीय संगीत आज जिस मुकाम पर है उसे वो सफलता और वैभव दिलाने में लता मंगेशकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. वो कई पीढ़ियों की आवाज थी और उन्होंने जीवन के हर पहलू
