पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में वोटिंग परसेंटेज अच्छा नही रहा. सबसे कम शहर की उत्तरी विधानसभा में वोटिंग हुई थी. यह आंकड़ा 41.8 फीसदी पर आकर अटक गया था. दूसरा खराब प्रदर्शन शहर की दक्षिणी विधानसभा का था. यहां भी महज 45.23 परसेंट वोटिंग ही हुई थी. शहर पश्चिमी नीचे से तीसरे स्थान पर था. यहां पर 47.34 फीसदी वोटर्स ने अपने मत का प्रयोग किया था. जिले का कुल वोटिंग प्रतिशत 54.14 था, जिसमें इन तीनों विधानसभाओं का अहम रोल माना गया. प्रशासन द्वारा स्वीप अभियान के तहत मतदाताओं को बहुत जागरुक गया गया था लेकिन इसका कोई फायदा नही हुआ.

You missed