महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता नवाब मलिक को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आज हुई पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई.

मुंबई : 

Nawab Malik arrested :महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)नेता नवाब मलिक को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आज हुई पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है.न्‍यूज एजेंसी ANI के अनुसार, दाऊद इब्राहिम मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक ने कहा, ‘मुझे अरेस्‍ट किया  गया है लेकिन मैं डरूंगा नहीं. हम लड़ेंगे और जीतेंगे.’ गौरतलब है कि मलिक से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आज पूछताछ की गई थी. जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे नवाब मलिक के आवास पर पहुंचे थे जहां पर उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई. घर में पूछताछ करने के बाद करीब साढ़े सात बजे अधिकारी नवाब मलिक को अपने साथ ईडी कार्यालय ले गए, सुबह 8:30 बजे से उनसे ईडी कार्यालय में भी पूछताछ की गई थी.  

You missed