नई दिल्ली: 

अमेरिका ने इस साल 31 दिसंबर तक भारत में अपने दूतावासों में छात्रों तथा कामगारों समेत कई वीजा आवेदकों के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश होकर साक्षात्कार देने की अनिवार्यता में छूट दी है. अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक ने भारतीय समुदाय के नेताओं को यह जानकारी मुहैया कराई. जिन आवेदकों को छूट मिली हैं, उनमें छात्र (एफ, एम और अकादमिक जे वीजा), कामगार (एच-1, एच-2, एच-3 और व्यक्तिगत एल वीजा), संस्कृति और असाधारण क्षमता के लोग (ओ, पी तथा क्यू वीजा) शामिल हैं.

You missed