आईपीएल 2022 के ऑक्शन (IPL 2022 Auction) में सबसे हैरानी वाली बात ये रही कि मिस्टर आईपीएल यानि सुरेश रैना (Suresh Raina) को किसी ने नहीं खरीदा. रैना की बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये थी, ऐसे में जब उनके नाम को पुकारा गया तो किसी ने भी उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई, रैना के साथ हुई ऐसी गुगली ने फैन्स को हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर रैना ट्रेंड करने लगे. हालांकि रैना ने इसकोलेकर किसी तरह का रिएक्शन नहीं किया लेकिन अब कुछ दिनों के बाद मिस्टर आईपीएल ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट की है जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. जो फोटो रैना ने पोस्ट की है वो अपने कैप्शन की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है. भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी ने अपनी तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, फायर (इमोजी) है मैं, आप जानते हैं कि यह क्या है.’
