यूक्रेन पर हमले में गति लाते हुए रूस के रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि यूक्रेनी फौजों ने खारकीव में भारतीय विद्यार्थियों के एक बड़े समूह को ‘बंधक’ बनाया हुआ है. रूसी सेना के प्रवक्ता ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “हमारी सूचना के मुताबिक, यूक्रेनी अधिकारियों ने खारकीव में भारतीय विद्यार्थियों के एक बड़े समूह को जबरन रोककर रखा हुआ है, जो यूक्रेनी सीमा से निकलकर बोलगोरोड जाना चाहते हैं…”
