यूक्रेन में रूसी हमले (Russia Ukraine War) के दसवें  दिन रूस ने अस्थायी सीज़फायर की घोषणा की है. रूस ने कहा है कि वह नागरिकों को निकलने के लिए सुरक्षित कॉरिडोर उपलब्ध कराएगा. रूस के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि स्थानीय (मास्को) समयानुसार 10 बजे नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए मास्को यूक्रेन के मारियुपोल और वोल्नोवाखा शहरों से मानवीय गलियारा उपलब्ध कराएगा. इस समय रूस गोलीबारी बंद कर देगा. रूस ने नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील की है.यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने शुक्रवार को रूसी सैनिकों पर महिलाओं से बलात्कार करने का आरोप लगाया और मास्को की आक्रामकता को दंडित करने के लिए एक विशेष न्यायाधिकरण के गठन के आह्वान का समर्थन किया है.

You missed