पंजाब में विधानसभा चुनावों (Punjab Election Results 2022) के लिए मतगणना जारी है. पंजाब में सभी सीटों पर रुझान आ चुके हैं. आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है.रुझानों में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भदौर और चमकौर साहिब से पीछे चल रहे हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पटियाला से पीछे चल रहे हैं. भगवंत मान धुरी से आगे चल रहे हैं. सिद्धू भी अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं.
रुझानों में आप को बहुमत मिलने को लेकर भगवंत मान ने एनडीटीवी से कहा कि सीएम बनते ही कैबिनेट में पहला फ़ैसला लिया जाएगा कि सरकारी दफ़्तर में अब मुख्यमंत्री की नहीं भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो लगेगी. 10 मार्च को एक नए पंजाब की शुरुआत होने जा रही है. हमने पिछली बार गलती की थी यह मानते हैं, लेकिन हमने गलतियों से सीखा. मैं यह नहीं कह सकता कि हमारी 80,85, 90 सीटें आ रही हैं, लेकिन मुझे लगता है झाड़ू इस बार 70 साल पुरानी गंदगी साफ करेगी.
