नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) की आज हो रही मतगणना के तहत पांचों राज्यों की तस्वीरें लगभग साफ हो गई हैं. पंजाब ने इन चुनावों में इतिहास रच दिया है. अरविंद केजरीवाल की पार्टी पंजाब में बहुमत से भी कहीं ऊंचे आंकड़े से सरकार बना रही है. अकेले पंजाब में ही नहीं आप ने गोवा में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. कांग्रेस इन सभी राज्यों में ढंग से नजर नहीं आई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन पर कहा कि उनकी पार्टी इससे सबक सीखेगी और देश की जनता के हित में काम करती रहेगी.
