
Punjab Election: अरविंद केजरीवाल ने कहा-पंजाब के लोगों ने कमाल कर दियानई दिल्ली :
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पार्टी की धमाकेदार जीत पर राज्य के वोटरों का धन्यवाद दिया. केजरीवाल ने कहा, ‘पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया. वी ऑल लव यू पंजाब.’ उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल, अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू और चन्नी साहब सब हार गए.उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की जीत के साथ शहीदे आजम भगत सिंह का सपना पूरा हो रहा है. ‘आप’ प्रमुख ने कहा कि हम मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करेंगे. ऐसे में हम स्टूडेंट को यूक्रेन नहीं जाना पड़ेगा. यूपी में क्रांति आई थी और अब पंजाब में क्रांति हुई है. अब पूरे देश में क्रांति लाने का समय आ गया है. उन्होंने सभी महिलाओं, युवाओं और किसानों से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की. पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी की हार का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘चन्नी को ऐसी उम्मीदवार ने हराया है जो मोबाइल रिपेयर शॉप में काम करती है.’
