यूक्रेन की संसद ने ट्विटर पर कहा, “10 कब्जाधारियों के एक समूह ने मेलिटोपोल के मेयर इवान फेडोरोव का अपहरण कर लिया. शुक्रवार देर रात एक वीडियो संदेश में, ज़ेलेंस्की ने अपहरण की पुष्टि की. उनके अनुसार, फेडोरोव ने शहर पर कब्जा करने वाली रूसी सेना के साथ सहयोग करने से मना कर दिया था. जिसके बाद उन्हें सिटी क्राइसिस सेंटर में हिरासत में लिया गया था.
