संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन चार राज्‍यों में चुनावी जीत के बाद लोकसभा में पहुंचे पीएम मोदी का भाजपा सांसदों ने जोरदार स्‍वागत किया और लोकसभा में मोदी-मोदी के नारे लगाए. वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जम्मू-कश्मीर के लिए बजट पेश किया. उन्‍होंने लोकसभा में अनुदान के लिए पूरक मांग, अनुदान की मांग और जम्मू और कश्मीर के लिए अतिरिक्त अनुदान की मांग भी प्रस्तुत की. उधर, कांग्रेस और माकपा सहित कई अन्‍य दलों ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है और रूस के साथ संघर्ष के चलते यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों की शिक्षा को लेकर चर्चा की मांग की है. 

You missed