नई दिल्‍ली : 

Bhagwant Mann Swearing: पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री (Punjab CM) के रूप में भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में रखा गया है. शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे. वहीं भगवंत मान ने पंजाब के सभी लोगों को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है और कहा है कि उनके साथ राज्य के 3 करोड़ लोग शपथ लेंगे. साथ ही उन्होंने पुरुषों से ‘बसंती’ (पीले) रंग की पगड़ी और महिलाओं से बसंती ‘दुपट्टा’ पहनने का आग्रह भी किया है.

You missed