चंडीगढ़:
पंजाब की नई भगवंत मान सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में सरकारी नौकरियों पर कोई बड़ा फैसला ले सकती है. आज ही मान मंत्रिमंडल में दस नए चेहरों को बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल कराया गया है. तीन दिन पहले ही भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के गांव में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.
